2.संविधान सभा(part-1)
प्रश्न 1. 1922 ईस्वी में निम्नलिखित में से किसके द्वारा यह उदगार व्यक्त किया गया कि भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छा अनुसार होगा?
उत्तर –महात्मा गांधी
प्रश्न 2. 1924 ईस्वी में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए?
उत्तर –मोतीलाल नेहरू
प्रश्न 3. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर–एम.एन.राय
प्रश्न 4. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?
उत्तर –जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 5. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
उत्तर –1936 ईस्वी में
प्रश्न 6.1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
उत्तर –जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 7. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा जो युद्ध प्रांत संविधान का निर्माण करेगी?
उत्तर –क्रिप्स योजना
प्रश्न 8. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?
उत्तर –बाल गंगाधर तिलक
प्रश्न 9. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था?
उत्तर– कैबिनेट मिशन प्लान 1946
प्रश्न 10. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
उत्तर –कैबिनेट मिशन योजना
प्रश्न 11. सन 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग कहां पर हुए अधिवेशन में रखी गई?
उत्तर – फैजपुर
प्रश्न 12. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होते थे?
उत्तर –389
प्रश्न 13. प्रस्तावित मूल संविधान में कुल सदस्यों का विभाजन किस प्रकार होना निश्चित हुआ था?
उत्तर –ब्रिटिश प्रति के 292 प्रतिनिधि, देसी रियासतों के 93 प्रतिनिधि, और मुख्य कमिश्नरी क्षेत्र के चार प्रतिनिधि के रूप में
प्रश्न 14. संविधान सभा में विभिन्न प्रांतो के लिए 292 सदस्यों का निर्वाचन होना था इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए?
उत्तर –208 प्रतिनिधि
प्रश्न 15. पुनर्गठन के फल स्वरुप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गई?
उत्तर– 299
प्रश्न 16. संविधान सभा में पुनर्गठन के समय देशी रियासतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे?
उत्तर –70
प्रश्न 17. पुनर्गठित संविधान सभा में विभिन्न प्रांतो के लिए कितने प्रतिनिधि थे?
उत्तर –229
प्रश्न 18. कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रतीत प्रांत की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था?
उत्तर –10 लाख व्यक्ति
प्रश्न 19. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया?
उत्तर – प्रांतो की विधानसभा
प्रश्न 20. संविधान सभा में किस प्रांत का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था?
उत्तर –संयुक्त प्रांत का
प्रश्न 21. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
उत्तर– हैदराबाद
प्रश्न 22. बी आर अंबेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था?
उत्तर –पश्चिम बंगाल से
प्रश्न 23. मुस्लिम लीग ने किस कारण संविधान सभा का बहिष्कार किया?
उत्तर –मुस्लिम लीग मुसलमानों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था
प्रश्न 24. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?
उत्तर– वर्गीय मताधिकार
प्रश्न 25. संविधान सभा के सदस्य प्रतिनिधि थे?
उत्तर –जनता द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचित
प्रश्न 26. भारतीय संविधान निर्मात्री सभा -
उत्तर प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा परोक्ष रूप से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुनी गई थी
प्रश्न 27. भारतीय संविधान को किसने बनाया?
उत्तर – संविधान सभा ने
प्रश्न 28. संविधान सभा के लिए चुनाव कब संपन्न हुए?
उत्तर– 1946 में
प्रश्न 29. भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई?
उत्तर– 9 दिसंबर 1946
प्रश्न 30. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था?
उत्तर –दिल्ली में
प्रश्न 31. संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर –सच्चिदानंद सिन्हा ने
प्रश्न 32. संविधान सभा का पहला सत्र हुआ था?
उत्तर –9 दिसंबर 1946 को
प्रश्न 33. संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर –सच्चिदानंद सिन्हा
प्रश्न 34. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर –डॉ.राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न 35. 11 दिसंबर 1946 को किसे संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया था?
उत्तर –डॉ.राजेंद्र प्रसाद को
प्रश्न 36. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
उत्तर– विनेगल नरसिंग राव
प्रश्न 37. संविधान सभा के चुने हुए स्थाई अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर –डॉ.राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न 38. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा का सदस्य था?
उत्तर– के एम मुंशी, एन गोपाल स्वामी आयंगर, टी टी कृष्णमाचारी
प्रश्न 39. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियां नियुक्त की थी?
उत्तर –13
प्रश्न 40. संविधान सभा के प्रारूप समिति की नियुक्ति कब की गई?
उत्तर –29 अगस्त 1947
प्रश्न 41. भारतीय संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर– डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
My YouTube channel Name - Pawan GS Research Center 4603

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें